90 की स्पीड से ट्रैक पर दौड़ी ट्रायल स्पेशल ट्रेन

सीआरएस निरीक्षण को लेकर रेल अधिकारी दिखे चुस्त दुरूस्त

ऐतिहासिक क्षण : सुपौल-पिपरा रेल लाइन का सीआरएस निरीक्षण संपन्न – अप्रैल महीने से इस रेलखंड पर दौड़ सकती है ट्रेन – सीआरएस निरीक्षण को लेकर रेल अधिकारी दिखे चुस्त दुरूस्त – – सुपौल-पिपरा नविनिर्मित रेलखंड का ईस्टर्न सर्कल के रेलवे सेफ्टी कमिश्नर सुवामोय मित्रा ने किया निरीक्षण सुपौल. सुपौल-अररिया-गलगलिया नई रेलखंड में सुपौल से पिपरा तक का शनिवार को रेलवे के मुख्य संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) ईस्टर्न रेलवे के रेलवे सेफ्टी कमिश्नर सुवामोय मित्रा ने गहन निरीक्षण किया. इस दौरान रेलवे के सीओ रामजनम, एडीआरएम आलोक झा और चीफ इंजीनियर आरएन रॉय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे. सुबह 09 बजे निरीक्षण की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और नारियल फोड़कर की गई. इसके बाद सीआरएस टीम 11 मोटर ट्रॉलियों के साथ सुपौल से रवाना हुई और पूरे ट्रैक की जांच की. पिपरा तक पहुंचने के बाद विशेष ट्रेन से स्पीड ट्रायल भी किया गया. जिसमें ट्रैक की मजबूती नवनिर्मित पटरियों की जांच एवं पुल पुलियों का निरीक्षण कर संरक्षा संबंधी बिंदुओं की बारीकी से जांच हुई. निरीक्षण के दौरान सीआरएस ने कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए और रेलवे अधिकारियों से ट्रैक व सुरक्षा से संबंधित जानकारियां ली. ट्रेन परिचालन से जुड़े सभी तरह की सेफ्टी को लेकर हुए निरीक्षण की गंभीरता का इस बात से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि सुपौल से सुबह 9 बजे निकले अधिकारियों को पिपरा आने में साढ़े 5 घंटे लग गये. टीम दोपहर करीब ढ़ाई बजे पहुंची. 11 ट्रॉली से अधिकारियों के काफिला के साथ निकले सीएआरएस ने ट्रैक, पुल-पुलिया, कर्भ, सभी मेजर ब्रिज, रेलखंड के अधीन आने वाले स्टेशन आदि की सघन जांच की. इस दौरान उन्होंने मेजर ब्रिज की मजबूती आदि की बारीकी से जांच की. उन्होंने स्टेशन पर यात्री सुविधा, कॉमन रूम, बिजली सहित अन्य सुविधाओं को घूम-घूमकर देखा. सीआरएस द्वारा कुछ लेबल क्राउसिंग, पुल सहित कई अन्य जगहों पर इम्प्रूवमेंट की जरूरत कंस्ट्रक्शन विभाग से जुड़े अफसरों को बताई गई. हालांकि ट्रैक निर्माण को लेकर वह संतुष्ट दिखे. कहा कि सोमवार तक ऑब्जर्वेशन के बाद निरीक्षण की रिपोर्ट मंत्रालय को भेजी जाएगी. निरीक्षण सीनियर डीईएन कॉनेशन संजय कुमार, सीनियर डीईएन थ्री उत्कर्ष कुमार, डिप्टी चीफ इंजीनियर पंकज कुमार, आईएम खान, एके जायसवाल, आईओडब्ल्यू कंस्ट्रक्शन अमितेश कुमार, एएईन विभूति कुमार, सीनियर सेक्शन राघोपुर सुभाष कुमार सहित अन्य अधिकारी शामिल थे. पिपरा पहुंचने पर सीआरएस और रेल अधिकारियों से स्थानीय लोगों ने मिलकर अपनी समस्याएं भी बताई इसे लेकर उन्होंने रेल अधिकारियों से बात कर समस्या को दूर करने संबंधी निर्देश भी दिए. इस दौरान स्पीड ट्रायल स्पेशल ट्रेन से की गयी. पिपरा से 90 की स्पीड में सीआरएस सहित अन्य अधिकारी सुपौल पहुंचे. 53 बी ढाला पर नारियल फोड़ा, निरीक्षण के लिए निकले सीआरएस सीआरएस सुबोमोय मित्रा सुबह करीब साढ़े 7 बजे से स्पेशल ट्रेन से सुपौल पहुंचे. इसके बाद 11 मोटर ट्रॉली से ट्रैक निरीक्षण के लिए प्रस्थान किये. इससे पहले लोहिया नगर 53 बी ढाला पर विधिवत पूजा-अर्चना के बाद सीआरएस और सीओ ने नारियल फोड़ निरीक्षण के लिए रवाना हुए. उधर, सीआरएस निरीक्षण को लेकर रेलवे सुरक्षा बलों के अलावा जिला प्रशासन के अधिकारी और पुलिस बल भी ट्रैक के आसपास गश्त करते रहे. रेलवे सूत्रों की मानें सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो अगले महीने से पिपरा रेल सेवा से जुड़ जाएगा. 21.07 किमी लंबी रेल लाइन, 51 पुलों का निर्माण 21.07 किलोमीटर लंबी इस नई रेल लाइन में कुल 51 छोटे-बड़े पुल और पुलिया बनाए गए हैं. इसके साथ ही इस खंड में थुमहा और पिपरा स्टेशन का भी निर्माण किया गया है, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी. सीआरएस निरीक्षण को लेकर उत्साहित आम जनता रेल खंड पर सीआरएस निरीक्षण को लेकर स्थानीय लोगों में बड़ी उत्सुकता और खुशी देखी गयी. क्षेत्रीय जनता लंबे समय से इस रेल मार्ग के शुरू होने का इंतजार कर रही थी. जल्द बजेगी ट्रेन की सिटी सूत्रों के अनुसार, सीआरएस निरीक्षण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित बिहार दौरे के दौरान इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शुरू हो सकता है. इससे सुपौल और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को यातायात की नई सुविधा मिलेगी, जिससे आवागमन और व्यापार में तेजी आएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >