SUPAUL तेज आंधी और तूफान के बीच वीरपुर भीमनगर सड़क पर आवागमन हुआ ठप
वीरपुर ( सुपौल ) से प्रमोद कुमार की रिपोर्ट:
सोमवार की शाम करीब साढ़े छह बजे तेज आंधी और तूफान के बीच वीरपुर – भीमनगर सड़क पर एक बड़े पेड़ के गिरने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया. आंधी और तूफान के बीच हुई बारिश ने राहगीरों की परेशानी और बढ़ा दी. वीरपुर भीमनगर मुख्य सड़क के खूंटाहा कोल्ड स्टोर के पास एक बड़े से पेड़ के मुख्य रस्ते पर गिरने से सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई . पेड़ सड़क पर इस प्रकार गिर गया जिससे बाइक सवार भी इधर से उधर नहीं हो सकता था. अचानक लोगों की नजर 11 हजार की तार पर पड़ी जिसके बाद लोगों में अजीब सी डर समा गई. लोगों ने मौके से विद्युत विभाग को कॉल भी किया लेकिन वीरपुर विद्युत विभाग की ओर से ना तो किसी पदाधिकारी और ना ही किसी कर्मी ने फोन उठाया. पेड़ सड़क पर अब भी गिरा हुआ है . जाम में फंसे एक जीसीसी की मदद से प्रयास जारी है.
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.