वाहन चेकिंग के दौरान एक पिस्टल के साथ तीन युवक गिरफ्तार

मामला दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया गया है

किशनपुर. किशनपुर गोल चौक के पास शुक्रवार के संध्या वाहन चेकिंग के दौरान एक पिस्टल व बाइक के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया. जानकारी अनुसार सदर इंस्पेक्टर संजय यादव एवं एएसआई राजू ठाकुर के नेतृत्व में किशनपुर गोल चौक के पास संध्या वाहन चेकिंग किया जा रहा था. इसी दौरान सारायगढ़ गांव वार्ड नंबर 12 निवासी अरुण मुखिया पिता योगेश्वर मुखिया व अनिल कुमार मुखिया पिता राजकुमार मुखिया एवं एक अन्य युवक के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर सुपौल डभारी अपने मामा के यहां जा रहा था. उनके मामा के साथ पड़ोसी से दिन में झगड़ा हुआ था. इस विवाद में सभी युवक जा रहे थे. वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को देखते ही इधर-उधर भागने लगे. शंका के आधार पर पुलिस द्वारा घेर कर वाहन चेकिंग किया गया तो अरुण मुखिया के कमर से देसी पिस्टल पाया गया. जहां पूछताछ के बाद थाना कांड संख्या 106 /26 दर्ज कर तीनों युवक को जेल भेज दिया गया है . थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार ने बताया कि अरुण मुखिया के साथ से एक कट्टा बरामद हुआ है, मामला दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >