अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोग घायल

घटना को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है

– सरायगढ़ के पास ऑटो ने हाइवा में मारी टक्कर, दो लोग घायल – हाई स्कूल भपटियाही के पास ऑटो की ठोकर से बाइक चालक घायल सरायगढ़. प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, लेकिन घायलों की गंभीर स्थिति को देखकर डॉक्टर ने डीएमसीएच रेफर कर दिया. पहली घटना सरायगढ़ के पास एनएच पर हुई, जहां तेज रफ्तार ऑटो ने सड़क किनारे खड़े हाइवा में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में ऑटो पर सवार एक अधेड़ और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जाता है कि सदर थाना क्षेत्र के डभारी बभनी निवासी उदय कुमार मिश्रा (50) गोपालगंज रजिस्ट्री कार्यालय में प्रधान सहायक के पद पर कार्यरत है. वह छठ पूजा में अपना घर आया था. बुधवार को गोपालगंज जाने के लिए ऑटो से बस पकड़ने के लिए जा रहा था. ऑटो तेज रफ्तार में होने के कारण सरायगढ़ के पास सड़क के किनारे खड़े हाइवा में जोरदार टक्कर मार दी. इससे ऑटो में सवार उदय कुमार मिश्रा और चालक बभनी निवासी रोशन कुमार झा (22) गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद आसपास के लोगों ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया, लेकिन घायलों की गंभीर स्थिति को देखकर डॉक्टर ने डीएमसीएच रेफर कर दिया. इसके अलावा एनएच 27 पर हाई स्कूल भपटियाही के पास तेज रफ्तार ऑटो चालक ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बाइक चालक भपटियाही बाजार वार्ड 9 निवासी जगदीश साह गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जाता है कि जगदीश साह बाइक से कल्याणपुर से अपना घर आ रहा था. इसी दौरान ऑटो ने पीछे से बाइक में ठोकर मार दी. इससे बाइक से गिरकर जगदीश साह गंभीर रूप से घायल हो गया. बाद में लोगों की मदद से घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने डीएमसीएच रेफर कर दिया. घटना को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >