दो घरों से नकदी समेत कीमती सामान की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है

प्रतापगंज. प्रतापगंज थाना क्षेत्र स्थित भवानीपुर उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या दो में अज्ञात चोरों ने पहले उपेंद्र यादव के घर को निशाना बनाया और उसके बाद अमरेंद्र यादव के घर का ताला तोड़कर नकद 10 हजार रुपये सहित कपड़ा, बर्तन और अन्य सामान चोरी कर लिया. पीड़ित उपेंद्र यादव ने बताया कि उनके घर से कपड़ा, बर्तन और करीब पांच हजार रुपये नकद गायब है. वहीं अमरेंद्र यादव ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद पूरा परिवार सो गया था. सुबह उठने पर देखा कि कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था. आवाज लगाने पर पड़ोसी पहुंचे और दरवाजा खोला. इसके बाद बगल के कमरे का ताला टूटा मिला व घर का सामान बिखरा पड़ा था. बताया जा रहा है कि चोरी के बाद चोर घर से बक्सा उठाकर करीब 200 मीटर दूर मकई के खेत में फेंका गया था. सुबह ग्रामीणों की नजर खेत में पड़े बक्से पर पड़ी, जिसके बाद इसकी जानकारी पीड़ित परिवार को दी गई. थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि चोरी की घटना सामने आई है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >