SUPAUL वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीन शराबियों को दबोचा

डगमारा थाना क्षेत्र कामत चौक स्थित मद्य निषेध चेक पोस्ट (डगमारा) की शाखा द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान तीन शराब पियक्कड़ों को पकड़ा गया.

कुनौली (सुपौल) से मनीष सिंह की रिपोर्ट SUPAUL NEWS :

डगमारा थाना क्षेत्र कामत चौक स्थित मद्य निषेध चेक पोस्ट (डगमारा) की शाखा द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान तीन शराब पियक्कड़ों को पकड़ा गया.इस बाबत डगमारा मद्य निषेध शाखा के ए एस आई सुधीर कुमार (मद्य निषेध) ने बताया की ये तीनो पियक्कड़ नेपाल से शराब के नशे में अलग -अलग बाइकों से भूतहा की ओर जा रहे थे जहाँ ड्यूटी पर तैनात ज़बानों ने रोककर पूछताछ करते हुए मशीनों से जांच की प्रक्रिया शरू की गई . जांचोपरांत तीनो व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए. बताया कि तीनों को विधि सम्मत प्रक्रिया उपरांत सुपौल न्यायलय भेजा जा रहा है. बताया कि इंडो- नेपाल की सीमा बोर्डेर होने के मद्देनजर विभाग द्वारा मद्य निषेध की एक शाखा विद्यमान कर दी गई है. जिस टीम के द्वारा प्रत्येक दिन इंडो-नेपाल से आने और जाने वाले दो पहिये,तीन पहिये वाहनों और बसों को रोककर वाहन में बैठे शराब पियाक की जाँच मशीन के द्वारा की जाती रही है ताकि इस बाबत शराब बंदी पर नियंत्रण किया जा सके. मौके पर ए एस आई श्री कुमार के अलावे,प्रकाश कुमार,अजय कुमार,भेदी राज,कुंदन कुमार,प्रदीप कुमार और हरदेव नारायण चौधरी की मौजूदगी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >