ठगी की रकम पीड़ित के खाते में वापस की गई रिफंड

लोगों को जागरूक करने और साइबर सुरक्षा के प्रति सजग बनाने के लिए भी कई पहलें की जा रही है

राजेश्वरी थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी ने साइबर थाना में ठगी का दर्ज कराया था मामला 2 लाख 25 हजार रुपए साइबर थाना पुलिस ने पीड़ित के खाते में की रिफंड सुपौल साइबर अपराध के मामलों पर लगातार सख्ती दिखा रही पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है. साइबर थाना की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक ठगी के शिकार व्यक्ति को 2 लाख 25 हजार रुपये की रकम वापस दिलाने में सफलता प्राप्त की है. मामला राजेश्वरी थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी नीतीश कुमार से जुड़ा है, जिन्होंने साइबर ठगी का शिकार होने के बाद तत्काल साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी. नीतीश के आवेदन पर पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया और तकनीकी जांच शुरू की. साइबर थाना की टीम ने ट्रांजेक्शन के डिजिटल ट्रेल का पता लगाते हुए संबंधित बैंक और वित्तीय संस्थानों से समन्वय किया. लगातार प्रयासों के बाद ठगी की गई पूरी रकम 2 लाख 25 हजार सफलतापूर्वक पीड़ित के खाते में वापस रिफंड करा दी गई. साइबर थानाध्यक्ष सह डीएसपी गौरव गुप्ता ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस की तत्परता और तकनीकी दक्षता का परिणाम है. उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे किसी भी अज्ञात कॉल, लिंक या ऑफर पर भरोसा नहीं करें और यदि साइबर ठगी का शिकार हो तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या नजदीकी साइबर थाना में संपर्क करें. कहा कि जिले में साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है. लोगों को जागरूक करने और साइबर सुरक्षा के प्रति सजग बनाने के लिए भी कई पहलें की जा रही है. इस त्वरित कार्रवाई से जहां पीड़ित को आर्थिक राहत मिली है, वहीं आम लोगों में साइबर पुलिस के प्रति भरोसा और भी मजबूत हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >