जनता दरबार में दो मामलों का निष्पादन

जनता दरबार पर लोगों का भरोसा बढ़ा है

कटैया-निर्मली. अंचल कार्यालय परिसर स्थित टीपीसी भवन में आयोजित जनता दरबार में सात आवेदन प्राप्त हुए, जबकि दो पुराने मामलों का निष्पादन किया गया. दरअसल सरकार के निर्देश पर प्रत्येक शनिवार को अंचल कार्यालयों में अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष के मौजूदगी में जनता दरबार का आयोजन कर जमीन संबंधी मामलों का निष्पादन किया जा रहा है. जहां जमीन से संबंधी छोटे मोटे मामले का दोनों पक्षों के सहमति से निष्पादन किया जा रहा है. शनिवार को सीओ उमा कुमारी और थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा के मौजूदगी में सात नये आवेदन प्राप्त हुए. जबकि दो मामलों का निष्पादन किया गया. सीओ उमा कुमारी ने बताया कि लोग जमीन संबंधी मामलों में आपस में झगड़ जाते हैं. जिससे दोनों पक्षों को हानि होती है. जनता दरबार में आने वाले फरियादियों को समय निर्धारित कर नोटिस के माध्यम अपना पक्ष रखने का समय दिया जाता है. अंचल स्तर पर निष्पादित होने वाले मामलों का निष्पादन भी किया जाता है. वहीं जटिल व संगीन मामलों के लिए सक्षम न्यायालय जाने का सलाह भी दी जाती है. उन्होंने कहा किसी भी रैयत जमींदार को जमीन संबंधी मामलों में मारपीट और झगड़ा नहीं करनी चाहिए. न्यायिक प्रक्रिया के तहत सभी मामलों का निष्पादन संभव है. कहा कि जनता दरबार पर लोगों का भरोसा बढ़ा है. फरियादियों की संख्या लगातार बढ़ रही है. इस मौके पर अंचल कर्मी सुमेश कुमार सहित दर्जनों फरियादी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >