मध्य विद्यालय कैशकट्टा के बच्चे गये सखरा मंदिर

सखरा मंदिर नेपाल एक प्राचीन तीर्थ स्थल है

कटैया-निर्मली. मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत मध्य विद्यालय कैशकट्टा के 45 सदस्यीय छात्र- छात्राओं का दल शनिवार को प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार राम एवं सहायक शिक्षक गोविन्द कुमार मंडल के नेतृत्व में सखरा मंदिर नेपाल के लिए रवाना किया गया. छात्र- छात्राओं के दल को प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार राम एवं गोविन्द कुमार मंडल ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. बस को रवाना करते हुए विद्यालय प्रधान ने कहा कि यह परिभ्रमण छात्र- छात्राओं को ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और भौगोलिक स्थलों का भौतिक ज्ञान कराता है. जो कि रटने के बजाय अनुभव-आधारित शिक्षा प्रदान करता है. इसका उद्देश्य व्यावहारिक ज्ञान और शैक्षणिक विकास को बढ़ावा देना है. इसलिए छात्र- छात्राओं को शिक्षा के साथ- साथ परिभ्रमण बहुत ही जरूरी है. सहायक शिक्षक गोविन्द कुमार मंडल ने कहा कि इससे विद्यार्थियों को आध्यात्मिक, धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व की जानकारी मिलती है. उन्होंने कहा कि सखरा मंदिर नेपाल एक प्राचीन तीर्थ स्थल है. यह एक महत्वपूर्ण धार्मिक और पर्यटन स्थल के रूप में पहचान प्राप्त की है. इन मंदिरों को छात्र- छात्राओं नजदीक से देखेंगे और उसका इतिहास जानेंगे. मौके पर सहायक शिक्षक शौरभ आनंद, संजय कुमार, काजल कुमारी, सरिता कुमारी, विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष उमेश शर्मा परिभ्रमण में साथ हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >