अभियंता को कार्य में तेजी लाने व गुणवत्ता बनाए रखने का डीएम ने दिया निर्देश

जल संसाधन विभाग के मुख्य सचिव व प्रधान सचिव के संभावित वीरपुर दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है

वीरपुर जल संसाधन विभाग के मुख्य सचिव व प्रधान सचिव के संभावित वीरपुर दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है. इसी क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी सावन कुमार ने भारत सरकार द्वारा 6282.32 करोड़ रुपये की लागत से संचालित कोसी-मेची लिंकिंग योजना के कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के लिए सात आरडी क्षेत्र का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने लगभग पांच किलोमीटर लंबे कार्य क्षेत्र का स्थलीय अवलोकन किया. बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार प्रायोजित इस महत्वाकांक्षी परियोजना की प्रगति देखने के लिए मंगलवार या बुधवार को बिहार सरकार के प्रधान सचिव एवं जल संसाधन विभाग के कमिश्नर हवाई मार्ग से वीरपुर पहुंच सकते हैं. इस दौरान वे कोसी-मेची लिंकिंग योजना के विभिन्न कार्य स्थलों का निरीक्षण करेंगे. इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने राजपुर पनबिजली योजना के अंतर्गत कटैया पावर हाउस का भी निरीक्षण किया. वहां चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने अभियंताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्य में तेजी और गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया. इस मौके पर एसडीएम नीरज कुमार सहित जल संसाधन विभाग के अभियंता ए प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >