शादी के प्रथम सालगिरह पर दंपति ने पौधरोपण कर पर्यावरण सुरक्षा का दिया संदेश

पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर अब लोग जागरूक हो रहे हैं. जो पर्यावरण के लिए शुभ संकेत है

बलुआ बाजार. पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर अब लोग जागरूक हो रहे हैं. जो पर्यावरण के लिए शुभ संकेत है. थाना क्षेत्र के सौराजन वार्ड नंबर 07 निवासी एक दंपति शादी के प्रथम सालगिरह पर पौधरोपण कर सेलिब्रेट किया. उक्त वार्ड निवासी मुकेश व रूबी कुमारी ने अपने सगे संबंधियों के साथ क्षेत्र में कई जगहों पर पौधरोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश दिया. बताया कि शादी के सालगिरह के इस खास मौके पर हमने पौधरोपण कर प्रकृति के प्रति प्रेम समर्पित किया. साथ ही सभी से अपील करना चाहूंगा कि आप सभी एक-एक पेड़ जरूर लगाएं. इस समारोह पर उपस्थित सभी अभिभावकों और बुजुर्गों द्वारा हम दोनों दंपति को मंगलमय भविष्य की कामना और आशीर्वाद दिया. मौके पर सत्यनारायण यादव, शैलेन्द्र, संतोष कुमार, संजय कुमार, ललित कुमार, बद्री यादव मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >