बस में यात्रियों की भीड़ से किशोर हुआ बेहोश

लोगों की मदद से बेहोश किशोर को अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया भर्ती

त्रिवेणीगंज ब्लॉक के पास चालक ने बेहोश किशोर को परिजनों के साथ बस से उतारा लोगों की मदद से बेहोश किशोर को अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया भर्ती त्रिवेणीगंज. सहरसा से त्रिवेणीगंज होते हुए अररिया जा रही एक यात्री बस में बुधवार को अपने परिवारों के साथ सफर कर रहा किशोर अचानक बेहोश हो गया. चालक ने परिजनों के चिल्लाने के आवाज पर बेहोश किशोर को सड़क किनारे परिजनों के साथ त्रिवेणीगंज ब्लॉक चौक स्थित बिजली ऑफिस के समीप उतार दिया. बताया जाता है कि अररिया जिले के शिवपुरी वार्ड नंबर 9 निवासी ललित चौपाल का पुत्र आदर्श कुमार अपनी मां सविता देवी, भाई और बहन के साथ छठ पूजा के बाद सुपौल जिले के बैरोल स्थित पैतृक गांव से लौट रहा था. सभी बस से अररिया जा रहे थे. सविता देवी के अनुसार बस में भीड़ थी. सभी सीटें भर जाने के बाद भी चालक ने खड़े होकर यात्रा करने के लिए दर्जनों यात्रियों को चढ़ा लिया. भीड़ इतनी थी कि दो सीटों के बीच की जगह भी यात्रियों से ठसाठस भरी हुई थी. इसी दौरान यात्रा के बीच आदर्श कुमार अचानक बेहोश हो गया. परिजनों के चिल्लाने पर चालक ने बस को त्रिवेणीगंज ब्लॉक के पास बिजली कार्यालय के समीप रोका और बेहोश किशोर के परिजन के साथ उतारा गया. इसके बाद लोगों की भीड़ किशोर के चारों ओर इकट्ठा हो गई, लेकिन अधिकांश लोग मदद करने के बजाय मोबाइल से वीडियो बनाते रहे. इसी बीच लतौना निवासी नीलांबर कुमार निराला वहां से गुजर रहे थे. उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए किशोर को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक श्रवण कुमार द्वारा उपचार किया गया. वहीं बस चालक का कहना है कि चुनाव के कारण बसों की कमी है, इसलिए यात्रियों की भीड़ बढ़ गई थी, अब अगर यात्री ज्यादा चढ़ गए तो हम क्या करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >