त्रिवेणीगंज में शॉर्ट सर्किट से रसोईघर में लगी आग, अनाज समेत हजारों की संपत्ति जलकर राख

त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात शॉर्ट सर्किट से रसोईघर में भीषण आग लग गई. इस हादसे में उपेंद्र यादव का लाखों का सामान जलकर राख हो गया. ग्रामीणों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया.

Supaul Fire: सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पिलुवाहा पंचायत के लक्ष्मीनियाँ वार्ड संख्या-8 में सोमवार की देर रात शॉर्ट सर्किट से रसोईघर में आग लग गई. इस हादसे में रसोईघर पूरी तरह जल गया और उसमें रखा अनाज, फर्नीचर, पानी का मोटर सहित अन्य घरेलू सामान नष्ट हो गया.

रात ढाई बजे लगी आग

अग्निपीड़ित उपेंद्र यादव ने बताया कि सोमवार की रात करीब 2:30 बजे अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद रसोईघर में आग लग गई. नींद खुलने पर उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे.

ग्रामीणों की मदद से बुझी आग

Supaul Fire: घटना के समय बारिश होने के कारण आग की लपटें ज्यादा नहीं फैल सकीं. स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक रसोईघर और उसमें रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था.

टल गया बड़ा हादसा

ग्रामीणों ने बताया कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो आसपास के अन्य घर भी इसकी चपेट में आ सकते थे. समय पर लोगों की सक्रियता से एक बड़ा हादसा टल गया.

जांच के बाद होगी कार्रवाई

राजस्व कर्मचारी मोहम्मद नजीम आलम ने बताया कि घटना की सूचना मिल चुकी है. मामले की जांच की जाएगी और नियमानुसार आगे की कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को सरकारी प्रावधानों के अनुसार सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

ALSO READ: टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई ताकत, सुपौल पीएचसी को मिली पोर्टेबल हैंड एक्स-रे मशीन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >