राघोपुर में शराब हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला, एएसआई घायल, राइफल छीने जाने से सनसनी

Supaul Police Attack: राघोपुर के महादलित टोला में देर रात बवाल. पुलिस वाहन तोड़ा गया, नौ लोगों की गिरफ्तारी के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

Supaul Police Attack: आशुतोष झा, राघोपुर. राघोपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर पंचायत स्थित वार्ड नंबर 4 के महादलित टोला में शनिवार देर रात पुलिस टीम पर हमला किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना में एक एएसआई और एक महिला होमगार्ड घायल हो गए, जबकि सरकारी वाहन को भी नुकसान पहुंचाया गया.

शराब हंगामे की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि महादलित टोला में कुछ लोग शराब के नशे में हंगामा कर रहे हैं. सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूछताछ शुरू की.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इसी दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया और कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया. हमले में पुलिस वाहन के शीशे टूट गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

एएसआई के सिर में लगी चोट, महिला होमगार्ड भी घायल

हमले में एएसआई अंजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. उनके सिर में चोट लगने के बाद इलाज के दौरान पांच टांके लगाए गए. वहीं महिला होमगार्ड काजल कुमारी भी घायल हो गईं.

घायल एएसआई ने बताया कि पुलिस टीम इलाके में पूछताछ कर रही थी, तभी कुछ लोग अचानक आक्रामक हो गए और हमला शुरू कर दिया. उन्होंने कहा कि पुलिस बल की संख्या कम होने के कारण हालात को तुरंत नियंत्रित करना मुश्किल हो गया.

राइफल बरामद होने की चर्चा, पुलिस जांच में जुटी

सूत्रों के अनुसार छीनी गई राइफल को बाद में गांव के समीप गम्हरिया उप शाखा नहर किनारे झाड़ियों से बरामद कर लिया गया. हालांकि पुलिस प्रशासन ने अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. शरथ आर एस और वीरपुर एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई.

नौ गिरफ्तार, वीडियो फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. वीडियो फुटेज और स्थानीय लोगों के बयान के आधार पर आरोपितों की पहचान की जा रही है. अब तक नौ लोगों की गिरफ्तारी की बात सामने आई है.

अधिकारियों ने कहा कि सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, पुलिसकर्मियों पर हमला करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की सुरक्षा बढ़ी, पहले से रची गई थी हमले की साजिश, तीसरा आरोपी अब भी फरार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratyush prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >