मक्का से पानी हटाने गए युवक की वज्रपात से मौत

Supaul news: जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम से क्षेत्र में तेज आंधी, बारिश और मेघ गर्जन हो रही थी. देर रात करीब नौ बजे जीवन पासवान खेत में सुखाये जा रहे मक्का से पानी हटाने गया था. इसी दौरान तेज बिजली चमकी और वह आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया.

वीरपुर (सुपौल) से प्रमोद कुमार की रिपोर्ट:

Supaul news: सुपौल जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र स्थित हृदयनगर पंचायत में सोमवार देर शाम आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान वार्ड संख्या-01 निवासी 26 वर्षीय जीवन पासवान के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है.

जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम से क्षेत्र में तेज आंधी, बारिश और मेघ गर्जन हो रही थी. देर रात करीब नौ बजे जीवन पासवान खेत में सुखाये जा रहे मक्का से पानी हटाने गया था. इसी दौरान तेज बिजली चमकी और वह आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया.

घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने उसे गंभीर हालत में ललित नारायण अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर वीरपुर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपौल सदर अस्पताल भेज दिया.

स्थानीय वार्ड सदस्य नंदन कुमार झा और पंचायत समिति सदस्य रोशन कुमार यादव ने बताया कि तेज बारिश और बिजली चमकने के कारण आसपास मौजूद लोग सुरक्षित स्थानों पर चले गये थे. लोगों ने जीवन पासवान को भी बाहर नहीं जाने की सलाह दी थी, लेकिन वह मोबाइल की रोशनी में घर की ओर निकल पड़ा. इसी दौरान रास्ते में वह वज्रपात की चपेट में आ गया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिजली गिरने से उसका मोबाइल भी क्षतिग्रस्त हो गया और शरीर का एक हिस्सा बुरी तरह झुलस गया. स्थानीय लोगों ने मिट्टी हटाकर उसे बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया.

मृतक की शादी वर्ष 2018 में हुई थी. उसके परिवार में पत्नी और तीन छोटे बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां शामिल हैं. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

मंगलवार को बसंतपुर अंचलाधिकारी हेमंत कुमार पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे. उन्होंने सरकारी प्रावधान के तहत उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया.

ASLO READ: आंधी-बारिश से मक्का और दलहन फसल को भारी नुकसान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >