एकजुटता की मिसाल बना सुपौल नगर परिषद, सशक्त स्थायी समिति में तीन पार्षद निर्विरोध निर्वाचित

चुनाव के बाद सभी निर्वाचित सदस्यों को जीत का प्रमाण पत्र भी सौंपा गया

सुपौल. नगर परिषद सुपौल में सशक्त स्थायी समिति के गठन को लेकर आयोजित चुनाव बुधवार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. अनुमंडल कार्यालय में डीडीसी सारा असरफ एवं एसडीएम मनोहर साहू की मौजूदगी में सभी 28 वार्ड पार्षदों ने सर्वसम्मति से वार्ड पार्षद मनीष कुमार सिंह, गगन ठाकुर एवं शिव नंदन कामत को निर्विरोध निर्वाचित किया. चुनाव के बाद सभी निर्वाचित सदस्यों को जीत का प्रमाण पत्र भी सौंपा गया. निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा होते ही नगर परिषद परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला. समर्थकों एवं नगर परिषद प्रतिनिधियों ने फूल-मालाओं के साथ नव-निर्वाचित सदस्यों का भव्य स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी. स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि सशक्त स्थायी समिति के नए सदस्य नगर विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क एवं अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान में सक्रिय एवं प्रभावी भूमिका निभाएंगे. सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने भी तीनों निर्वाचित पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि इनके अनुभव और सक्रियता से नगर परिषद की कार्यप्रणाली को नई मजबूती मिलेगी. मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा ‘राघव’ ने कहा कि सशक्त स्थायी समिति का गठन नगर परिषद के विकास कार्यों को गति देने में अहम साबित होगा. उन्होंने निर्विरोध निर्वाचित सभी सदस्यों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि समिति जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देकर बेहतर कार्य करेगी. उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों ने एकजुटता एवं आपसी समन्वय का परिचय दिया है. नगर परिषद ने आपसी एकता की मिसाल पेश की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >