सुपौल अभियंत्रण महाविद्यालय में बीटेक नामांकन का पहला चरण पूरा, 56 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला

सुपौल अभियंत्रण महाविद्यालय में बीटेक सत्र 2026-27 के लिए प्रथम चरण की काउंसलिंग पूरी, 56 छात्रों ने लिया दाखिला। जानिए शाखावार नामांकन की पूरी जानकारी।

सुपौल. सुपौल अभियंत्रण महाविद्यालय में सत्र 2026-27 के बीटेक पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए बीसीईसीई बोर्ड द्वारा आयोजित प्रथम चक्र की काउंसलिंग एवं दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हो गई. 06 से 07 अगस्त तक आयोजित इस प्रक्रिया में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लिया. महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एएन मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन एवं सेंटर इंचार्ज के नेतृत्व में पूरी नामांकन प्रक्रिया व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराई गई. नामांकन रिपोर्ट के अनुसार, प्रथम चक्र में कुल 119 अभ्यर्थियों ने महाविद्यालय में रिपोर्ट किया. 56 विद्यार्थियों ने सफलतापूर्वक अपना नामांकन कराया, जबकि दो सीटें रद्द हुईं.

सिविल इंजीनियरिंग में सर्वाधिक 18 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला

शाखावार नामांकन की बात करें तो सिविल इंजीनियरिंग में सर्वाधिक 18 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया. इसके अलावा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 11, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में 10, मेकेनिकल इंजीनियरिंग में सात, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में छह, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में दो तथा गणित एवं संगणन में दो विद्यार्थियों का नामांकन हुआ. नामांकन एवं दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी तरीके से संचालित करने के लिए महाविद्यालय प्रशासन की ओर से अलग-अलग काउंटर एवं डेस्क बनाए गए थे. अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन, फीस जमा करने एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी.

नामांकन को लेकर अधिकारी रहे मौजूद

नामांकन प्रभारी आशीष आनंद एवं पम्मी कुमारी के साथ दस्तावेज सत्यापन और फीस काउंटर पर तैनात सभी संकाय सदस्यों एवं कर्मियों ने प्रक्रिया को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. महाविद्यालय प्रशासन ने पूरी प्रक्रिया के दौरान सहयोग करने वाले सभी अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >