अतिक्रमण, जाम व अवैध वसूली पर बरती जायेगी सख्ती : डीएम

व्यापारियों की सुरक्षा और सुचारू व्यापार व्यवस्था को लेकर प्रशासन और व्यापार मंडल के बीच महत्वपूर्ण संवाद का आयोजन किया गया.

प्रशासन के साथ व्यापारियों की बैठक. जाम व अतिक्रमण समेंत कई समस्याओं पर चर्चा डीएम व एसपी ने समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा सुपौल. व्यापारियों की सुरक्षा और सुचारू व्यापार व्यवस्था को लेकर प्रशासन और व्यापार मंडल के बीच महत्वपूर्ण संवाद का आयोजन किया गया. डीएम सावन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर स्थित लहटन चौधरी सभागार में व्यापार मंडल की बैठक संपन्न हुई. बैठक में जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से आये व्यापारियों ने अपनी समस्याओं को खुलकर प्रशासन के समक्ष रखा. छाया रहा अतिक्रमण का मुद्दा बैठक के दौरान व्यापार मंडल के सदस्यों ने शहर की प्रमुख सड़कों और बाजार क्षेत्रों में बढ़ते अवैध अतिक्रमण की समस्या को गंभीरता से उठाया. व्यापारियों का कहना था कि सड़क पर दुकानों और ठेलों के अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित होता है, इससे आये दिन भारी जाम की स्थिति उत्पन्न होती है और ग्राहकों का आवागमन प्रभावित होता है. ग्रामीण इलाकों की समस्याओं पर भी चर्चा हुई. व्यापारियों ने दूर-दराज क्षेत्रों में पुलिस चौकियों के अभाव और बढ़ते अपराधों पर चिंता व्यक्त करते हुए नियमित पुलिस गश्ती (पेट्रोलिंग) बढ़ाने की मांग की. इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक शाखाओं की कमी के कारण नकद लेन-देन में होने वाली कठिनाइयों को भी प्रमुखता से रखा गया. बैठक में सड़क पर ट्रकों से की जा रही अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग की गयी. व्यापारियों ने कहा कि इससे न सिर्फ व्यापार की लागत बढ़ती है, बल्कि भय का माहौल भी बनता है. इसके अलावा सड़कों पर तेज़ और अनियंत्रित गति से वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की भी जोरदार मांग उठी, ताकि दुर्घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके. व्यापारियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए डीएम सावन कुमार व पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस ने सभी समस्याओं के हरसंभव समाधान का आश्वासन दिया. डीएम ने कहा कि अतिक्रमण, जाम और अवैध वसूली जैसे मुद्दों पर प्रशासन सख्ती से कार्रवाई करेगा. साथ ही उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार और सुरक्षा चौकियों की स्थापना की संभावनाओं पर शीघ्र ठोस पहल की जायेगी. बैठक के अंत में व्यापारियों ने प्रशासन द्वारा दिए गए सकारात्मक आश्वासनों पर संतोष व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि इन कदमों से जिले में व्यापारिक माहौल और कानून व्यवस्था दोनों मजबूत होंगे. अतिक्रमण हटाने व ट्रैफिक व्यवस्था को प्रभावी बनाने की है जरूरत : अध्यक्ष व्यापार संघ अध्यक्ष अमर कुमार चौधरी ने कहा कि व्यापारियों को व्यवसाय संचालन के दौरान कई प्रशासनिक और सुरक्षा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि बाजार क्षेत्रों में अतिक्रमण और जाम की समस्या के कारण ग्राहकों को परेशानी होती है, जिससे व्यापार पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है. उन्होंने प्रशासन से नियमित अतिक्रमण हटाने और ट्रैफिक व्यवस्था को प्रभावी बनाने की मांग की. बैठक में युगल किशोर अग्रवाल, प्रमोद गुप्ता, गुड्डू साह, बैधनाथ भगत, राजकुमार अग्रवाल, संजय अग्रवाल, गोपाल शारदा, अभिषेक यादव, भुवनेश्वरी साह, सज्जन कुमार संत, अरविंद गुप्ता, पंकज यादव, नारायण चौधरी, कन्हैया कुमार, शत्रुघ्न चौधरी, कंचन जयसवाल, प्रसन्न कुमार यादव, संतोष चौधरी, विकास चौधरी, सुशील कुमार चौधरी, गोविंद प्रसाद अग्रवाल, डॉ सुब्रत मुखर्जी, रमेश कुमार मिश्रा, रामकुमार चौधरी, पवन अग्रवाल, अभय मिश्रा, गोलू ठाकुर, मनीष कुमार, अवधेश कुमार, रंजन सिंह, चंदन कुमार, दिलीप चौधरी, हरभजन सिंह, देवेन्द्र भगत, प्रमोद बोथरा, ललित चौधरी, पिंकू पंसारी, नसीब अनवर, रंजीत नायक, संजय कुमार, जागेश्वर साह, नवीन कुमार, संतोष कुमार, मनोज साह, श्रवण अग्रवाल, रमेश यादव, पप्पू चौधरी एवं लाल ठाकुर सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >