एसएसबी ने लगाया मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप, 100 मरीजों की गयी स्वास्थ्य जांच

जांच के उपरांत सभी जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई.

वीरपुर 08वें जन औषधि दिवस के अवसर पर 45 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) द्वारा एक सराहनीय जनसेवी पहल की गई. सोमवार को 45वीं वाहिनी, वीरपुर के मुख्य द्वार पर स्थित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र में निःशुल्क मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया. जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने लाभ उठाया. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन 45वीं वाहिनी के कमांडेंट (मेडिकल) नरेश कुमार द्वारा किया गया. इस अवसर पर यूनिट हॉस्पिटल, 45वीं वाहिनी के डॉ नरेश कुमार तथा डॉ एके सिंह ने लगभग 100 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की. शिविर में मरीजों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ-साथ बीपी (रक्तचाप) एवं शुगर (मधुमेह) की जांच भी की गई. जांच के उपरांत सभी जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई. जिससे लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला. एसएसबी कैंप स्थित जन औषधि केंद्र के संचालक सह फार्मासिस्ट विजय कुमार झा ने बताया कि यह निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना एवं भारत सरकार के निर्देशों के आलोक में आयोजित किया गया है. इसका मुख्य उद्देश्य गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद मरीजों को बिना किसी खर्च के स्वास्थ्य जांच और दवाइयां उपलब्ध कराना है. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलती हैं, बल्कि जन औषधि केंद्र के माध्यम से सस्ती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण दवाइयों के प्रति जागरूकता भी बढ़ती है. उल्लेखनीय है कि आज पूरे देश में 8वां जन औषधि दिवस मनाया जा रहा है. 45वीं वाहिनी एसएसबी परिसर में स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र सैनिक कैंप में स्थापित देश का पहला मेडिकल स्टोर है. जो आम नागरिकों के साथ-साथ बल के कार्मिकों को भी किफायती दरों पर दवाइयां उपलब्ध करा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >