विस चुनाव को लेकर कोसी नदी क्षेत्र में पुलिस की विशेष गश्ती, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी शांति और सहयोग बनाए रखने की अपील की है

सुपौल. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के शांतिपूर्ण एवं सफल संचालन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. इसी क्रम में मंगलवार को रतनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत विशेष रूप से कोसी नदी क्षेत्र में पुलिस द्वारा व्यापक गश्ती अभियान चलाया गया. अभियान के तहत संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है. चुनावी अवधि में किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि या अशांति पर नियंत्रण रखने के लिए पुलिस द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है. थाना प्रभारी के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान के दौरान नदी किनारे बसे गांवों एवं संभावित संवेदनशील बिंदुओं पर सघन तलाशी ली गई. पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी शांति और सहयोग बनाए रखने की अपील की है. पुलिस प्रशासन का कहना है कि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था कायम रखने के लिए लगातार फ्लैग मार्च, पेट्रोलिंग एवं निगरानी अभियान जारी रहेगा, ताकि मतदाता बिना किसी भय के अपने मतदान अधिकार का उपयोग कर सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >