जदिया. जदिया पुलिस ने शनिवार की रात कोरियापट्टी पूरब पंचायत के राजगांव वार्ड नंबर 05 में छापेमारी कर 5.12 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. प्रभारी थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वार्ड 05 निवासी ललन यादव का पुत्र श्रवण कुमार स्मेक की तस्करी कर रहा है. छापेमारी करने पर उसके घर से स्मैक बरामद हो सकता है. सूचना सत्यापन हेतु जब पुलिस वहां पहुचकर उनके घर की तलाशी ली तो उनके घर से 5.12 ग्राम स्मैक बरामद हुआ. स्मैक बरामदगी के बाद तस्कर श्रवण कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार स्मैक तस्कर के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
