शॉट सर्किट से लगी आग, दो घर जले

सुपौल : नगर परिषद क्षेत्र के खोखनाहा पुनर्वास वार्ड नंबर 14 में रविवार की रात्रि आग लग जाने से दो घर जल कर राख हो गया. जानकारी अनुसार रविवार की संध्या खोखनाहा वार्ड नंबर 14 निवासी उपेंद्र यादव के घर में शॉट-सर्किट हो गयी. जिस कारण उसके आवासीय घर में आग लग गयी. अगलगी में […]

सुपौल : नगर परिषद क्षेत्र के खोखनाहा पुनर्वास वार्ड नंबर 14 में रविवार की रात्रि आग लग जाने से दो घर जल कर राख हो गया. जानकारी अनुसार रविवार की संध्या खोखनाहा वार्ड नंबर 14 निवासी उपेंद्र यादव के घर में शॉट-सर्किट हो गयी. जिस कारण उसके आवासीय घर में आग लग गयी. अगलगी में घर में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन, गैस सिलेंडर, जेवरात, पंखा व अन्य जरूरी कागजात जल कर राख हो गया.

वहीं आग की लपटें इतनी तेज थी कि बगल के विजय यादव का भी घर जल कर राख हो गया. बताया जा रहा है कि घटना में दो लाख के संपत्ति का नुकसान हुआ है. पीड़ित ने अगलगी की सूचना सदर थाना को भी दी. मौके पर भाजपा युवा नेता मिथिलेश यादव पहुंच कर पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >