रामनवमी को लेकर निकली शोभा यात्रा, दर्जनों गणमान्य व सामाजिक कार्यकर्ता हुए शामिल

शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में शोभायात्रा संपन्न कराने के लिए मंगलवार की शाम पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च किया गया था

छातापुर. रामनवमी पूजा को लेकर बुधवार को मुख्यालय में विश्व हिंदू परिषद द्वारा शोभा यात्रा निकाली गई. पेट्रोल पंप के समीप से मुख्य सड़क पर भव्य रूप से निकाले गये शोभायात्रा में सैकड़ों रामभक्त व बजरंग दल के कार्यकर्ता शामिल हुए. भगवा ध्वज व अस्त्रों से लैश होकर शोभायात्रा में शामिल रामभक्त के जय श्रीराम व हर हर महादेव के जयकारे गूंज रहे थे. वहीं भक्ति गीतों की गूंज से लोगों में आस्था का सैलाब उमड़ रहा था. बजरंग दल विभाग संयोजक कोशी मुकेश यादव की अगुवाई में रामभक्त उमंग व उत्साह के साथ शामिल हुए, वहीं दर्जनों गणमान्य व सामाजिक संगठन के लोग भी साथ चल रहे थे. भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकली शोभायात्रा का जगह जगह अभिवादन किया गया. चिलचिलाती धूप में कई जगह रामभक्तों के लिए शरबत व पेयजल के स्टॉल लगाये गए थे. हाईस्कूल चौक, ब्लॉक चौक, बस स्टैंड, मुख्य बाजार स्थित दुर्गा मंदिर चौक तक राम भक्त पैदल पहुंचे. जिसके बाद छोटे बड़े वाहनों पर सवार होकर शोभायात्रा भीमपुर की ओर निकल गई. त्रिवेणीगंज एसडीएम अभिषेक कुमार शोभा यात्रा के साथ चलकर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल रहे थे. वहीं बीडीओ डा राकेश गुप्ता, पुलिस इंस्पेक्टर एस के पासवान, थानाध्यक्ष प्रमोद झा, सहायक थानाध्यक्ष संदीप कुमार अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ विधि व्यवस्था संधारण को लेकर तत्पर बने रहे. वहीं शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में शोभायात्रा संपन्न कराने के लिए मंगलवार की शाम पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च किया गया था. फ्लैग मार्च में एसपी शरथ आरएस, एसडीएम अभिषेक कुमार, एसडीपीओ विभाष कुमार, इंस्पेक्टर एस के पासवान, थानाध्यक्ष प्रमोद झा सशस्त्र बलों के साथ शामिल थे. शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, सीता माता, लक्ष्मण, भरथ, शत्रुघ्नजी की मनमोहक झांकी दिव्य रथ पर सवार थे. वहीं वाहन पर सवार अधोरी टीम के विहंगम नृत्य और बजरंगबली की विशाल झांकी लोगों के बीच आकर्षक का केंद्र बना रहा. सड़क किनारे जगह जगह खड़े आम श्रद्धालु मनमोहक दृश्य को मोबाइल में कैद करने में लगे रहे. शोभायात्रा में विहिप के जिलामंत्री दीपेश कुमार गुड्डू, प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह, प्रखंड मंत्री दीपक कुमार, जिला संयोजक आलोक कुमार, गोलू झा, सोनू यादव, मिथिलेश मेहता, गौरव यादव, अनिल ठाकुर आजाद, मिथिलेश, सुभाष, अजय, कृष्णा, नरेश, अमृत, दीपक, अमरपाल, मनोज, छोटू, सुरज, दूर्गेश, अमरेंद्र, आशिष, नीरज, अंगद, सुभाष, अजय, वीरेंद्र, नरेंद्र, मनीष, अविनाश, सागर, राजन, विकाश, रूपेश, विनय, शालीग्राम पांडेय, केशव कुमार गुड्ड, पवन कुमार हजारी, मकशुद मसन, संजीव कुमार भगत, चंद्रदेव पासवान, रामटहल भगत, गुंजन भगत, अमोद बहरखेर, छोटू भगत, संजीव रजक आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >