जिले में इवीएम व वीवीपैट का द्वितीय रैंडमाइजेशन संपन्न

रैंडमाइजेशन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद मतदान केंद्रवार आवंटित इवीएम की सूची एवं सुरक्षित मशीनों की सूची सभी प्रत्याशियों के साथ साझा की गई

सुपौल. बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के क्रम में सुपौल जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन व वीवीपैट का द्वितीय रैंडमाइजेशन प्रक्रिया बुधवार को समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में संपन्न हुई. यह प्रक्रिया निर्मली (41), पिपरा (42), सुपौल (43), त्रिवेणीगंज (अ.जा.) (44) व छातापुर (45) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए संबंधित निर्वाची पदाधिकारियों की उपस्थिति में की गई. इस अवसर पर चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थी, उनके प्रतिनिधि एवं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रतिनियुक्त प्रेक्षक भी मौजूद रहे. द्वितीय रैंडमाइजेशन की यह प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग के ईएमएस पोर्टल के माध्यम से की गई. इस दौरान प्रथम रैंडमाइजेशन के उपरांत विधानसभावार उपलब्ध कराई गई इवीएम मशीनों को यादृच्छिक रूप से मतदान केंद्रवार आवंटित किया गया. मतदान केंद्रवार आवंटन के उपरांत बची हुई इवीएम एवं वीवीपैट मशीनों को सुरक्षित रख लिया गया, ताकि मतदान के दौरान किसी मशीन में खराबी आने पर उनका रिपलेशमेंट किया जा सके. रैंडमाइजेशन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद मतदान केंद्रवार आवंटित इवीएम की सूची एवं सुरक्षित मशीनों की सूची सभी प्रत्याशियों के साथ साझा की गई. जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, यह प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न हुई. उल्लेखनीय है कि इवीएम से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट www.eci.gov.in/evm&vvpat पर उपलब्ध हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >