फाइनल मुकाबले में सरायगढ ने सुपौल को किया पराजित

फाइनल मैच में टॉस जीतकर सरायगढ़ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया

कटैया-निर्मली. गड़ही बाबा के मैदान में बीते 11 अक्टूबर से चल रहे थुमहा प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 का समापन धूमधाम और रोमांच के साथ हुआ. टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में सरायगढ़ टीम ने रोमांचक मुकाबले में सुपौल टीम को दो रनों से हराकर विजेता कप पर कब्जा जमा लिया. फाइनल मैच में टॉस जीतकर सरायगढ़ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट गंवा कर 116 रनों का स्कोर खड़ा किया. वहीं लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी सुपौल की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 114 रन पर ऑल आउट हो गयी. मैच के समापन पर मुखिया दिनेश चौधरी व पैक्स अध्यक्ष बद्री नारायण चौधरी ने संयुक्त रूप से विजेता टीम को कप और 11 सौ रुपए नगद प्रदान कर सम्मानित किया. वहीं उप विजेता टीम को कप और 51 सौ रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया. आशीष कुमार को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच और वासिफ को बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया. इस ऐतिहासिक क्रिकेट टूर्नामेंट को देखने के लिए क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य लोग और हजारों की संख्या में दर्शक दिन भर मैदान में मौजूद रहे. इस मैच के आयोजक के रूप में अभिषेक कुमार, आयुष कुमार, मयंक मणि, रोहित कुमार, ऋषभ कुमार रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >