महम्मदगंज पैक्स अध्यक्ष बने रामचंद्र मेहता

देर रात करीब दो बजे तक मतगणना की प्रक्रिया चली

छातापुर. पैक्स निर्वाचन 2026 के तहत प्रखंड क्षेत्र के पांच पैक्स में शुक्रवार को कराये गये मतदान के बाद मतगणना का कार्य देर रात संपन्न हुआ. मतगणना परिणाम के अनुसार पांच में चार निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब रहे. वहीं बलुआ पैक्स के निवर्तमान अध्यक्ष को पराजय का सामना करना पड़ा. देर रात करीब दो बजे तक मतगणना की प्रक्रिया चली. अध्यक्ष पद से विजयी घोषित किए गये प्रत्याशियों को निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ ने प्रमाणपत्र प्रदान किया. इस दौरान एआरओ सह आरडीओ प्रवीण कुमार रजक, दंडाधिकारी सह बीपीआरओ देश कुमार यादव, वज्रगृह प्रभारी ओमप्रकाश कुमार, निर्वाचन शाखा के हरेंद्र कर्ण सहित सभी कोषांग कर्मियों की मौजूदगी बनी रही. मतगणना के लिए एलएन सभागार में पांच टेबल लगाये गए थे. निर्वाचन शाखा कार्यालय के अनुसार बलुआ से पूर्व पैक्स अध्यक्ष अजय मिश्र ने एकमात्र प्रतिद्वंदी व निवर्तमान अध्यक्ष प्रभात मिश्र को 46 मतों के अंतर से पराजित कर दिया. जबकि 107 मत रद्द घोषित किये गए. वहीं राजेश्वरी पूर्वी के निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष कृत्यानंद यादव ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज की है. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी योगनारायण यादव को 790 मतों के अंतर से हराया है. जबकि प्रभु कुमार प्रेम को 188 दिलीप यादव को 180 तथा अनुभा देवी को 44 मत मिले. वहीं 93 वोट रद्द घोषित किये गए. महम्मदगंज से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष रामचंद्र मेहता ने एकमात्र प्रतिद्वंदी जयप्रकाश शर्मा को 356 मतों से पराजित किया है. यहां 115 मत रद्द घोषित किया गया. वहीं सोहटा से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष संजय कुमार यादव ने एकमात्र प्रतिद्वंदी राजेश कुमार को 430 मतों के अंतर से पराजित कर दिया. वहीं 72 मत रद्द घोषित किया गया. बलुआ पैक्स से प्रबंधकारिणी सदस्य के दो कोटि के लिए मतदान हुआ. जिसमें सामान्य कोटि से सुनीता देवी प्रथम, संजू देवी, रजनीश कुमार झा, जवाहर कुमार, प्रदीप कुमार मिश्र व एससी एसटी कोटि से सुरेंद्र शर्मा निर्वाचित घोषित किए गये. जबकि सोहटा पैक्स से एससी एसटी कोटि सदस्य पद के लिए नामांकन नहीं हो पाने के कारण रिक्त रह गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >