धिमरा धार पुल के पास बना रेनकट, आवागमन में परेशानी

कई लोग दुर्घटना का शिकार भी हो गए हैं

सरायगढ़. मुरली पंचायत के वार्ड 6 महादलित टोला में धिमरा धार के पास पुल के मुहाने पर खतरनाक रेनकट बन गया है. इसके कारण लोगों को आवागमन में परेशानी होती है. ग्रामीण मनीष कुमार, यदुवंश कुमार, शिवजी पासवान, कमलेश्वरी सदा, कमलू सदा, रमेश यादव, चंदू सदा, सुनील यादव, मिथिलेश कुमार, सुमन सदा, अकलू सदा, पाचू सदा आदि ने बताया कि सालों पहले धिमरा धार पर पुल बनाया गया. लेकिन सड़क पर पुल के दोनों मुहाने पर मिट्टी नहीं डाला गया. इसके कारण बरसात के मौसम में सड़क में जगह-जगह रेनकट लग गया. इससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है. कई लोग दुर्घटना का शिकार भी हो गए हैं. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सड़क में बने रेनकट को दुरुस्त कराने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >