पटना में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन का 15वां स्थापना दिवस समारोह संपन्न

इस अवसर पर डी.एस. इंग्लिश बोर्डिंग स्कूल, पिपरा के चेयरमैन सह जिला अध्यक्ष एम. वली ने शिक्षा मंत्री का स्वागत किया. समारोह के दौरान शिक्षा और बच्चों के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई.

सुपौल से रोशन सिंह की रिपोर्ट:

सुपौल: प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन का 15वां स्थापना दिवस समारोह राजधानी पटना स्थित रविंद्र भवन में भव्य और आकर्षक माहौल में आयोजित किया गया. कार्यक्रम में बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और शिक्षा के क्षेत्र में निजी विद्यालयों की भूमिका की सराहना की.

इस अवसर पर डी.एस. इंग्लिश बोर्डिंग स्कूल, पिपरा के चेयरमैन सह जिला अध्यक्ष एम. वली ने शिक्षा मंत्री का स्वागत किया. समारोह के दौरान शिक्षा और बच्चों के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई.

कार्यक्रम में एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद समायल अहमद सहित बिहार के विभिन्न जिलों से आए विद्यालय संचालक, अध्यक्ष, प्राचार्य और बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे. इस दौरान निजी विद्यालयों की उपलब्धियों, चुनौतियों और शिक्षा के उत्थान को लेकर विचार-विमर्श किया गया.

समारोह का माहौल उत्साह, सम्मान और शिक्षा के प्रति समर्पण से भरपूर रहा. उपस्थित लोगों ने इसे शिक्षा जगत के लिए प्रेरणादायक और ऐतिहासिक आयोजन बताया।

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। अपने समाचार पोर्टल पर कार्य करते हुए उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में अनुभव हासिल किया। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >