विस चुनाव को लेकर तैयारी तेज, डीएम ने की समीक्षा बैठक

जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी

सुपौल. आगामी विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों को लेकर सुपौल के जिलाधिकारी सावन कुमार ने बुधवार जिला मुख्यालय स्थित सभा कक्ष में विभिन्न निर्वाचन कोषांगों के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की. बैठक में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई. जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं. उन्होंने मतदाता सूची के अद्यतन, मतदान केंद्रों की तैयारी, संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान, सुरक्षा व्यवस्था तथा कर्मियों के प्रशिक्षण जैसे बिंदुओं पर विशेष जोर दिया. जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. बैठक में उप विकास आयुक्त सारा असरफ, अनुमंडल पदाधिकारी इंद्रवीर कुमार, जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनिरूद्ध यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >