उप मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर चल रही है तैयारियां

डपरखा डिग्री कॉलेज का उद्घाटन आज

– डपरखा डिग्री कॉलेज का उद्घाटन आज त्रिवेणीगंज. बिहार के उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव के शनिवार को प्रस्तावित त्रिवेणीगंज आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई है. नगर परिषद क्षेत्र के डपरखा स्थित राजकीय डिग्री महाविद्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम को सफल एवं व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है. शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी मो सदरूल हसन, बीपीआरओ मनीष कुमार मीनू, सीओ प्रियंका सिंह, राजस्व पदाधिकारी राकेश कुमार एवं थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने डपरखा स्थित राजकीय डिग्री महाविद्यालय परिसर तथा मेला ग्राउंड स्थित मुख्य पार्षद आवास का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लेते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का निर्देश दिया. उप मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं. पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यक्रम स्थल, मुख्य मार्गों एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं. वहीं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष योजना तैयार की गई है, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. कार्यक्रम स्थल पर मंच निर्माण, बैरिकेडिंग, पेयजल, बिजली, शौचालय एवं बैठने की व्यवस्था तेजी से पूरी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >