राष्ट्रीय एकता, अखंडता व समरसता बनाए रखने की पुलिसकर्मियों ने ली शपथ

लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती पर सदर थाना में कार्यक्रम का हुआ आयोजन

-सरदार पटेल की राष्ट्र के प्रति समर्पण भावना आज भी पुलिस बल के लिए आदर्श – लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती पर सदर थाना में कार्यक्रम का हुआ आयोजन सुपौल. लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती पर शुक्रवार को सदर थाना में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका नेतृत्व थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने किया. इसमें थाना के सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने भाग लिया. थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने सरदार पटेल के जीवन एवं योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने देश के एकीकरण में जो ऐतिहासिक भूमिका निभाई वह सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेगी. उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की नीतियां और राष्ट्र के प्रति समर्पण भावना आज भी पुलिस बल के लिए आदर्श है. उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं समरसता बनाए रखने की शपथ दिलाई. कहा कि पुलिस का दायित्व केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं बल्कि समाज में एकता और सौहार्द की भावना को मजबूत करना भी है. इस दौरान पुलिसकर्मियों ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया. मौके पर मौजूद सभी कर्मियों ने देश की सुरक्षा और एकता के लिए सदैव तत्पर रहने का प्रण लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >