पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान

जांच के दौरान पुलिस ने चौक से गुजरने वाले सभी वाहनों को रोककर डिक्की, यात्रियों के बैग और अन्य सामानों की तलाशी ली

निर्मली. विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस ने गुरुवार को थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया. पुअनि निहाल कुमार के नेतृत्व में बैरियर चौक सहित कई स्थानों पर यह अभियान चलाया गया. जांच के दौरान पुलिस ने चौक से गुजरने वाले सभी वाहनों को रोककर डिक्की, यात्रियों के बैग और अन्य सामानों की तलाशी ली. वाहन चालकों से कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस और पहचान पत्र भी मांगे गए. कागजातों में कमी पाए जाने पर कई चालकों को चेतावनी दी गई और आवश्यक कार्रवाई की गई. बताया कि यह विशेष अभियान अवैध शराब, हथियार, नकदी और प्रतिबंधित वस्तुओं की रोकथाम के लिए चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को भयमुक्त और निष्पक्ष माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस टीम पूरी तरह सतर्क है. प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे पुलिस जांच में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत थाना को दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >