सरायगढ़. विधानसभा चुनाव को लेकर भपटियाही थाना पुलिस ने मंगलवार को एनएच 327 ए कोसी निरीक्षण भवन के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया. वाहन चेकिंग अभियान में कार बाइक सहित अन्य वाहनों की डिक्की की तलाशी ली गई. वाहनों की कागजात की जांच की गई. थाना अध्यक्ष संजय दास ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न चौक चौराहा पर चेक पोस्ट बनाया गया है. पुलिस प्रशासन द्वारा प्रतिदिन कार बाइक सहित अन्य वाहनों की वाहनों की जांच की जा रही है. थाना अध्यक्ष ने बताया कि मंगलवार को भी दर्जनों बाइक और कार सहित अन्य वाहनों की जांच की गई. वाहन चेकिंग अभियान में 05 हजार रुपए से अधिक का जुर्माना वसूल किया गया. इधर सघन बाइक चेकिंग अभियान को लेकर फर्जी बाइक मालिकों में हड़कंप मचा हुआ है. वाहन चेकिंग अभियान में एसआई मनु कुमार सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
