विशेष अभियान चलाकर पुलिस ने पांच वारंटियों को किया गिरफ्तार

सदर थाना पुलिस ने मंगलवार की रात विशेष अभियान चलाकर पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया

सुपौल सदर थाना पुलिस ने मंगलवार की रात विशेष अभियान चलाकर पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया. बुधवार को सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर की गई. मंगलवार की रात अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर पांचों वारंटियों को हिरासत में लिया गया. बताया कि सभी गिरफ्तार व्यक्तियों पर कोर्ट से वारंट जारी था और लंबे समय से फरार चल रहे थे. पुलिस की यह कार्रवाई न्यायालय के आदेशों के पालन और फरार आरोपियों की धड़पकड़ के तहत की गई है. गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. बताया कि पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस प्रकार के अभियान से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने में मदद मिल रही है. बताया कि आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे ताकि फरार अपराधियों को कानून के दायरे में लाया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >