सभी सेक्टर पदाधिकारी मतदान केंद्रों का कर लें भौतिक सत्यापन

विधानसभा चुनाव पारदर्शिता के साथ संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता

-चुनाव को लेकर अनुमंडल कार्यालय सभागार में सेक्टर मजिस्ट्रेटों की हुई बैठक -विधानसभा चुनाव पारदर्शिता के साथ संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता त्रिवेणीगंज. विधानसभा चुनाव 2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को अनुमंडल कार्यालय के सभागार में सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता ऑब्जर्वर देवी प्रसाद कर्णम ने की. बैठक में एसडीएम अभिषेक कुमार ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को उनके दायित्वों और भूमिकाओं की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि 11 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है, जिसे निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. एसडीएम ने निर्देश दिया कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर लें व वहां आवश्यक सुविधाएं पेयजल, बिजली, शौचालय आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. कहा कि पुलिस बल और सेक्टर मजिस्ट्रेट मिलकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करें. प्रत्येक अधिकारी अपने क्षेत्र में प्रभावशाली संचार प्रणाली बनाए रखें ताकि किसी भी घटना की सूचना तुरंत उच्च अधिकारियों तक पहुंच सके. सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि मतदाताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो और मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो. मौके पर सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ अभिनव भारती, सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह प्रतापगंज बीडीओ अमरेश कुमार मिश्रा, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी मनीष कुमार मीनू आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >