पदाधिकारियों ने किया निर्वाचन तैयारियों का निरीक्षण

निरीक्षण दल ने स्थल पर जाकर सभी व्यवस्थाओं का सूक्ष्म परीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किया

सुपौल. विधानसभा निर्वाचन 2025 को लेकर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा के उद्देश्य से शुक्रवार को अपर समाहर्ता एवं अनुमंडल पदाधिकारी सदर द्वारा बीएसएस कॉलेज स्थित इवीएम सेंटर, स्ट्रांग रूम व डिस्पैच सेंटर का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डीसीएलआर निर्मली, वरीय उप समाहर्ता सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं अभियंता उपस्थित रहे. निरीक्षण दल ने स्थल पर जाकर सभी व्यवस्थाओं का सूक्ष्म परीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किया. अपर समाहर्ता ने निरीक्षण के क्रम में विशेष रूप से निर्देश दिया कि सभी निर्वाची पदाधिकारी स्वयं उपस्थित होकर उपरोक्त व्यवस्थाओं का भौतिक निरीक्षण सुनिश्चित करें. इवीएम व वीवीपैट मशीनों के भंडारण, सुरक्षा, सीलिंग एवं निगरानी की प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता के साथ की जाए. स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था त्रिस्तरीय हो तथा पुलिस बल द्वारा निरंतर निगरानी रखी जाए. डिस्पैच सेंटर में समुचित लॉजिस्टिक प्रबंधन एवं व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि मतदान दलों के प्रस्थान के समय किसी प्रकार की असुविधा न हो. निरीक्षण के उपरांत अधिकारियों ने समग्र व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी तैयारियां समयबद्ध और सुव्यवस्थित ढंग से पूरी की जा रही हैं. अंत में अपर समाहर्ता ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन कार्यों में पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं समन्वय बनाए रखें, जिससे जिले में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान संपन्न कराया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >