सुपौल पहुंच चुके पांचों विस क्षेत्र के प्रेक्षक, कर सकते हैं शिकायत

42 पिपरा विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक संदीप कुमार का आवासन जिला अतिथि गृह न्यू भवन के कमरा नंबर 06 में है जिनसे 09 से 10 बजे पूर्वाह्न तक मिला जा सकता है

सुपौल. बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के लिए सुपौल जिला अंतर्गत सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रतिनियुक्त प्रेक्षकों का आगमन हो चुका है. इनमें सामान्य प्रेक्षक के रूप में पांच, व्यय प्रेक्षक के रूप में एक और एक पुलिस प्रेक्षक शामिल है. सामान्य प्रेक्षकों का आवासन जिला अतिथि गृह सुपौल में किया गया है. 41 निर्मली विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक बी राजारमन का आवासन जिला अतिथि गृह के न्यू भवन कमरा नंबर 03 में जिनसे 09 बजे से 10 बजे पूर्वाह्न तक मिला जा सकता है. 42 पिपरा विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक संदीप कुमार का आवासन जिला अतिथि गृह न्यू भवन के कमरा नंबर 06 में है जिनसे 09 से 10 बजे पूर्वाह्न तक मिला जा सकता है. 43 सुपौल विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक नीतीन भानुदास जावले का आवासन अतिथि गृह के कमरा नंबर 02 में है जिनसे 09 से 10 बजे दिन तक मिला जा सकता है. इसी तरह 44 त्रिवेणीगंज विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक देवी प्रसाद कर्णम का आवासन अतिथि गृह के कमरा नंबर 04 में किया गया है जिनसे 09 से 10 बजे दिन तक मिला जा सकता है. 45 छातापुर विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक सुमित्रा शंकर सेनगुप्ता का आवासन अतिथि गृह के कमरा नंबर 05 में है जिनसे 09 बजे दिन से 10 बजे दिन तक मिला जा सकता है. इसी तरह निर्मली, पिपरा, सुपौल, त्रिवेणीगंज एवं छातापुर के पुलिस प्रेक्षक गिरिजाशंकर जायसवाल का आवासन अतिथि गृह के कमरा संख्या 07 में है जिनसे 09 से 19 बजे दिन तक मिला जा सकता है. इसके साथ ही निर्मली, पिपरा, सुपौल, त्रिवेणीगंज एवं छातापुर के लिए प्रतिनियुक्त व्यय प्रेक्षक सिद्धालिंगेश का आवासन अतिथि गृह के कमरा संख्या 08 में है जिनसे 09 से 10 बजे दिन तक मिला जा सकता है. अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रतिनियुक्त प्रेक्षक से मिल कर अथवा उनके दूरभाष नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं. इन नंबरों पर कर सकते हैं शिकायत विधानसभा प्रेक्षक मोबाइल नंबर निर्मली बी राजारमन 7739556977 पिपरा संदीप कुमार 8521109699 सुपौल नीतीन भानुदास जावले 7644977899 त्रिवेणीगंज देवी प्रसाद कर्णम 9162004770 छातापुर सुमित्रा शंकर सेनगुप्ता 7761820399 पुलिस प्रेक्षक गिरिजाशंकर जायसवाल 7739974498 व्यय प्रेक्षक सिद्धालिंगेश 8292158399

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >