वीरपुर. छातापुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में जहां एक ओर नामांकन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है तो वहीं मतदान केंद्र पर मतदान सुनिश्चित कराने को लेकर सभी मतदान केंद्र का भौतिक सत्यापन और निरीक्षण किया जा रहा है. रविवार और सोमवार को छातापुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बसंतपुर प्रखंड में पड़ने वाले मतदान केंद्र का ऑब्जर्वर सौमित्रा शंकर सेनगुप्ता ने सत्यापन और निरीक्षण किया. इस दौरान बीडीओ सुजीत कुमार मिश्रा उनके साथ थे. निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्र पर आवश्यक न्यूनतम सुविधा की पड़ताल की गई. जहां इन सुविधाओं की कमी थी वहां आवश्यक निर्देश दिए गए. इसके अलावा संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र की पहचान भी की गई.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
