मतदान केन्द्रों का आब्जर्वर ने किया निरीक्षण

आब्जर्वर ने लोगों से संवाद कर समस्याओं की जानकारी ली

प्रतापगंज. श्रीपुर और गोविंदपुर पंचायत के 18 बूथों का निरीक्षण बुधवार को चुनाव आब्जर्वर देवी प्रसाद करनम ने किया. उन्होंने बीडीओ अमरेश कुमार मिश्रा और लाइजिंग पदाधिकारी सह बीसीओ सीतेश झा के साथ सबसे पहले श्रीपुर पंचायत के 1 से 15 बूथ पर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कई जानकारी ली. इस क्रम में उन्होंने मतदान केंद्रों पर शौचालय, रेम्प, बिजली, कमरा, पीने के पानी के लिए चापाकल सहित अन्य सुविधाओं को देखा. निरीक्षण के क्रम में बूथ के आसपास जमा लोगों से भी संवाद कर बूथ की समस्या के बारे में पूछा. लोगों ने बताया कि इन बूथों पर सारी व्यवस्था ठीक रहती है. इसके बाद आब्जर्वर गोविंदपुर पंचायत के काली मंदिर स्थित माध्यमिक स्कूल पहुंच कर तीन बूथों की जानकारी ली. वहां भी आब्जर्वर ने लोगों से संवाद कर समस्याओं की जानकारी ली. उन्होंने प्रखंड क्षेत्र के सभी संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों की भी जानकारी ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >