प्रेक्षक ने त्रिवेणीगंज में मतदाता जागरूकता रैली को किया रवाना

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वच्छता पर्यवेक्षक, स्वच्छता कर्मी तथा स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया

सुपौल. बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत मतदाता जागरूकता अभियान को गति देते हुए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रतिनियुक्त प्रेक्षक देवी प्रसाद कर्नम ने मंगलवार को जिले के 44 त्रिवेणीगंज विधानसभा क्षेत्र में एक विशाल मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस रैली का उद्देश्य आम नागरिकों को आगामी विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करना था. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वच्छता पर्यवेक्षक, स्वच्छता कर्मी तथा स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया. सभी प्रतिभागी जिला स्वीप कोषांग द्वारा उपलब्ध कराए गए विशेष टी-शर्ट, टोपी और बैनर के साथ शामिल हुए, जिन पर मतदान जागरूकता के संदेश अंकित थे. रैली को संबोधित करते हुए प्रेक्षक श्री कर्नम ने कहा कि, मतदान लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है और प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह इसमें सक्रिय रूप से भाग ले. स्वच्छ और निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे न केवल स्वयं मतदान करें, बल्कि आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें. इस अवसर पर स्वच्छता कर्मियों ने लोकतंत्र को “स्वच्छ और मजबूत” बनाने का संदेश दिया. रैली त्रिवेणीगंज के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुज़री, जहां स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक समर्थन किया और मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहयोग दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >