निर्मली बाजार में डिस्क ब्रेक लगाते ही फिसली बाइक, युवक गंभीर रूप से घायल

Supaul Road Accident : निर्मली बाजार में सड़क हादसा हुआ जहां तेज रफ्तार बाइक डिस्क ब्रेक लगाने के बाद अनियंत्रित होकर फिसल गई. इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि पीछे बैठा दूसरा युवक मामूली रूप से जख्मी हुआ.

Supaul Road Accident : सुपौल-पिपरा मुख्य मार्ग (एनएच-327ई) पर स्थित निर्मली बाजार में रविवार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई. हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि पीछे बैठा युवक मामूली रूप से जख्मी हुआ. स्थानीय लोगों ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने का प्रयास किया.

डिस्क ब्रेक लगाते ही अनियंत्रित होकर फिसली बाइक

सुपौल-पिपरा मुख्य मार्ग (एनएच-327ई) पर स्थित निर्मली बाजार में रविवार को कृष्णा वस्त्रालय के समीप सड़क हादसा हो गया. सामने आए दूसरे वाहन को बचाने के प्रयास में बाइक चालक ने अचानक डिस्क ब्रेक लगा दिया. तेज रफ्तार में ब्रेक लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.

सिर और पैर में आई गंभीर चोट

घायल की पहचान निर्मली पंचायत के वार्ड संख्या 01 निवासी सत्य नारायण मेहता के 21 वर्षीय पुत्र प्रभाष कुमार के रूप में हुई है. बताया गया कि वह किसी निजी कार्य से निर्मली बाजार आए थे और पश्चिम से पूर्व की ओर जा रहे थे. हादसे में उनके सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं.

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

दुर्घटना के बाद प्रभाष कुमार सड़क पर दर्द से तड़पते रहे. मौके पर मौजूद दुकानदारों और राहगीरों ने तत्काल मदद करते हुए उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल, सुपौल भेज दिया. समय पर मिली सहायता से घायल को शीघ्र उपचार उपलब्ध कराया जा सका.

पीछे बैठा युवक बाल-बाल बचा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक पर दो लोग सवार थे. हादसे में पीछे बैठे व्यक्ति को मामूली चोटें आईं, जबकि चालक प्रभाष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

इंद्रभूषण प्रिंट माध्यम में 10 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अपराध, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं. कटैया निर्मली (सुपौल) क्षेत्र में काम कर रहे हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >