अखंड रामधुनी कार्यक्रम में नेपाली महिला कलाकारों ने दर्शकों का जीता दिल

कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी सुरीली आवाज और भावपूर्ण प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया

कटैया-निर्मली. पिपरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पथरा उत्तर पंचायत के जोल्हनियां वार्ड नंबर 4 स्थित ब्रह्म स्थान परिसर में आयोजित दो दिवसीय अखंड रामधुनी कार्यक्रम में मंगलवार को नेपाली महिला कलाकारों ने दर्शकों का दिल जीत लिया. इस कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी सुरीली आवाज और भावपूर्ण प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. आयोजन समिति के बुलावे पर पहुंची मंडली प्रभारी रंजीता चौधरी के नेतृत्व में नेपाली महिला कलाकारों ने रामधुनी कीर्तन में भाग लिया. जिसमें उन्होंने भगवान राम की स्तुति सहित हरे राम हरे कृष्ण की धुन पर बेहतर प्रस्तुति दी. उनकी प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा और तालियों से उनका अभिनंदन किया. आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया प्रत्येक वर्ष इस धार्मिक स्थल पर धार्मिक अनुष्ठान किया जाता है. इस वर्ष भी अखंड दो दिवसीय अखंड रामधुनी का आयोजन किया गया. जिसमें स्थानीय कलाकारों सहित नेपाल से महिला मंडली को बुलाया गया था. महिला मंडली में नृत्यांगनाओं ने विभिन्न गीतों के धुन पर झांकी निकाली और अपने नृत्य कला से दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया. कार्यक्रम की सफलता के लिए आयोजन समिति के सदस्य राहुल कुमार गुप्ता, मिथिलेश कुमार साह, प्रमोद ठाकुर संतोष मंडल, संजय कुमार सुनील कुमार, चंदन कुमार सहित ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >