नरपतगंज ने मधुबनी को हराकर कप पर जमाया कब्जा

गोसपुर में खेला गया क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला

– गोसपुर में खेला गया क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला – 202 रनों के विशाल स्कोर से नरपतगंज ने मधुबनी को हराया राघोपुर. युवा भारती क्रिकेट क्लब गोसपुर द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मंगलवार को नरपतगंज और मधुबनी के बीच खेला गया. इसमें नरपतगंज की टीम ने मधुबनी को हराकर कप पर कब्जा जमा लिया. नरपतगंज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 288 रन बनाए. जवाब में खेलने उतरी मधुबनी की टीम नरपतगंज के तेज गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई और मात्र 86 रनों पर ही सिमट गई. इस प्रकार नरपतगंज ने 202 रनों से फाइनल मुकाबला जीत लिया. मुख्य अतिथि भाजपा नेता सचिन माधोगड़िया ने विजेता टीम नरपतगंज को विनिंग ट्रॉफी एवं इनाम राशि प्रदान की. उन्होंने कहा कि खेल ना केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि यह अनुशासन, एकता और आत्मविश्वास भी सिखाता है. आज के युवा जिस ऊर्जा और समर्पण के साथ खेल में भाग ले रहे हैं वह समाज के लिए प्रेरणादायक है. मौके पर डॉ आलोक मिश्रा, मो. अखलख, सुबोध कुमार झा, मंटू झा, महाशय झा, आयोजन के लिए समिति के अध्यक्ष अभिलाष झा, कोषाध्यक्ष आशीष कंचन, सचिव कुमुद रंजन झा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >