लापता व्यक्ति 72 घंटे के भीतर बरामद, पुलिस की कार्रवाई से परिजनों ने ली राहत की सांस

डगमारा थाना क्षेत्र से लापता 46 वर्षीय अशोक कामत को पुलिस ने कोसी दियारा इलाके से सकुशल बरामद कर लिया.

कुनौली. डगमारा थाना क्षेत्र से लापता 46 वर्षीय अशोक कामत को पुलिस ने कोसी दियारा इलाके से सकुशल बरामद कर लिया. यह सफलता डगमारा और कुनौली पुलिस की संयुक्त टीम ने महज 72 घंटे के भीतर हासिल की. जानकारी अनुसार, डगमारा गांव के वार्ड संख्या 05 निवासी देव नारायण कामत ने अपने पुत्र अशोक कामत के लापता होने की शिकायत दर्ज करायी थी. परिजनों के अनुसार, अशोक कामत बुधवार को डगमारा चौक की ओर गए थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे. खोजबीन के बावजूद कोई सुराग नहीं मिलने पर डगमारा थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी. शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और डगमारा थानाध्यक्ष रामानुज सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया. इस टीम में डगमारा और कुनौली थाना की पुलिस शामिल थी. पुलिस ने तकनीकी निगरानी और गश्त बढ़ाकर खोजबीन शुरू की. जांच के दौरान पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले, इसके आधार पर शुक्रवार की देर शाम को कोसी दियारा इलाके में छापेमारी कर अशोक कामत को सकुशल बरामद किया गया. निर्मली एसडीपीओ राजू रंजन ने बताया कि मामले में डगमारा थानाध्यक्ष ने 10/25 कांड संख्या दर्ज कर विशेष टीम गठित की थी. लगातार गश्त और तकनीकी निगरानी के माध्यम से पुलिस को सफलता मिली. पूछताछ के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जायेगी. मौके पर कुनौली थानाध्यक्ष राजू कुमार समेत अन्य कई पुलिसकर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >