मंत्री ने किया आंबेडकर आवासीय विद्यालय का निरीक्षण

बच्चों को दिया करियर मार्गदर्शन

– बच्चों को दिया करियर मार्गदर्शन सुपौल. अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन द्वारा मंगलवार को डॉ भीमराव आंबेडकर आवासीय विद्यालय, राघोपुर बखरी का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक एवं आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. मंत्री ने विद्यालय में आवासित छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित कर उनकी पढ़ाई, सुविधाओं एवं भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की. इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को करियर संबंधी महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान करते हुए मेहनत एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. मंत्री श्री रौशन ने कहा कि राज्य सरकार अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन में निरंतर प्रगति करने के लिए शुभकामनाएं दीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >