संघ प्रमुख के आगमन को लेकर बैठक

क्षेत्रीय संगठन मंत्री ख्याली राम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई

वीरपुर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक डॉ मोहनराव मधुकर भागवत आगामी 06 मार्च को वीरपुर पहुंचेंगे. जहां वह वीरपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या एक केशवनगर में अवस्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर का लोकार्पण करेंगे. इसको लेकर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 01 में अवस्थित सरस्वती विद्या मंदिर के परिसर में मंगलवार को एक बैठक का आयोजन किया गया. जिसमें क्षेत्रीय संगठन मंत्री ख्याली राम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. बैठक में कोसी विभाग एवं पूर्णिया विभाग समेत तमाम प्रदेश स्तर के विद्या भरती के प्रभारी और गणमान्य लोग शामिल हुए. बैठक में रमेश चंद्र शुक्ल, आशुतोष मिश्रा, नागेंद्र तिवारी, विद्यानंद मंडल, सुनील कुमार, डा ललन प्रसाद सिंह, प्रो नारायण झा, कुंदन कुमार, बुधेश्वर शर्मा, अनिल खेदवार, रणजीत कुमार, शिवानी देव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >