विद्यालय से एमडीएम का 50 बोरी चावल चोरी

मामले को लेकर प्रधानाध्यापक ने जदिया थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है

जदिया. मध्य विद्यालय फुलकहा से अज्ञात चोरों ने एमडीएम का 50 बोरी चावल चोरी कर लिया. घटना गुरुवार की रात की है. इसका खुलासा तब हुआ, जब विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार यादव शुक्रवार को स्कूल पहुंचे. श्री यादव ने बताया कि वहां पहुंचने पर चावल रखे गोदाम का ताला टूटा हुआ था और उसमें रखा 50 बोरी चावल अज्ञात चोरों द्वारा चुरा लिया गया. मामले को लेकर प्रधानाध्यापक श्री यादव ने जदिया थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. इस बाबत जदिया थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर पुलिस जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >