शराब तस्कर चार माह बाद गिरफ्तार

शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर से गिरफ्तार किया गया

प्रतापगंज. चार माह से फरार चल रहे शराब तस्कर श्रीपुर पंचायत निवासी देवनंदन सरदार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्कर देवनंदन के घर से 19 अप्रैल को गुप्त सूचना पर 30 लीटर देसी शराब बरामद की गई थी. लेकिन तस्कर पुलिस को देख कर फरार हो गया था. तस्कर के विरुद्ध थाने में मामला दर्ज हुआ था. केस के अनुसंधानकर्ता पुअनि दिलीप कुमार चौधरी उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रहे थे. शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर से गिरफ्तार किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >