अपहृत युवती बरामद, माता-पिता को पहचानने से किया इंकार, प्रेमी के साथ रहने की कही बात

थाना क्षेत्र की भवानीपुर दक्षिण पंचायत से फरवरी माह में अपहृत लड़की को पुलिस ने शुक्रवार को बरामद कर लिया.

प्रतापगंज. थाना क्षेत्र की भवानीपुर दक्षिण पंचायत से फरवरी माह में अपहृत लड़की को पुलिस ने शुक्रवार को बरामद कर लिया. इस संदर्भ में केस अनुसंधानकर्ता पुअनि अंजलि कुमारी ने बताया कि उन्हें शुक्रवार को गुप्त सूचना मिली कि अपहृता को वीरपुर गोल चौंक पर देखा गया है. सूचना मिलते ही पुअनि पुलिसबल के साथ वीरपुर गोल चौक पहुंच कर लड़की को अकेले बरामद किया. लड़की बरामद होने की सूचना वरीय पुलिस पदाधिकारी को देने के साथ ही उसके परिजनों को भी दी गयी. लड़की बरामदगी कर आवश्यक कागजात प्रकिया पूरी कर उसे बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय में उपस्थित किया गया. जहां 183 बीएनएसएस की धारा में दर्ज बयान में अपहृता के अपहरण का रोचक पहलु तब सामने आया जब दंडाधिकारी के समक्ष लड़की ने बयान दर्ज कराते हुए अपने मां बाप को ही पहचानने से इंकार कर दिया. साथ ही अपने प्रेमी सुनील कुमार दास से शादी कर लेने की बात कह उसी के संग रहने की बात कह डाली. इस क्रम में उसने बालिग होने का सबूत भी न्यायालय के समक्ष दिया. जिसके अनुसार लड़की 18 वर्ष दो माह की हो चुकी थी. इसके पूर्व लड़की ने 180 बीएनएसएस की धारा में महिला पुलिस पदाधिकारी के समक्ष भी इसी तरह का बयान दे परिजनों को हैरत में डाल दिया. इतना ही नहीं शनिवार को लड़की का मेडिकल टेस्ट भी न्यायालय के आदेश पर कराने के लिए जब सुपौल सदर लाया गया तो वहां भी लड़की ने मेडिकल कराने से मना कर एक शपथपत्र बना कर दे दिया कि मैं शादी कर चुकी हूं इसलिए मेडिकल नहीं करवाऊंगी. मुझे अपने पति के साथ ही रहना है. अंततः न्यायालय के आदेशानुसार पुअनि ने बरामद लड़की को सकुशल उसके ससुराल वालों को सुपुर्द कर दिया. लड़की के पलट जाने से 18 साल तक पालने वाले बच्चों की मां बाप पर क्या बीती होगी यह आसानी से समझा जा सकता है. लड़की के परिजनों ने फरवरी माह में नाबालिग बेटी को भवानीपुर दक्षिण पंचायत के ही निवासी सुनील कुमार द्वारा शादी की नियत से अपहरण करने का मामला दर्ज करवाया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >