दुर्गा मंदिर की स्थापना को लेकर निकाली गयी कलश यात्रा

विधि विधान के साथ बाबा पोखर से कलश में भरा का जल

– विधि विधान के साथ बाबा पोखर से कलश में भरा का जल सुपौल. सदर प्रखंड क्षेत्र के कर्णपुर गांव में दुर्गा माता मंदिर की स्थापना के पावन अवसर पर शुक्रवार को आस्था, श्रद्धा और उत्साह से परिपूर्ण भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया. इस धार्मिक आयोजन में 301 कन्याओं ने सिर पर पवित्र कलश धारण कर पूरे गांव में शोभायात्रा निकाली. जय माता दी के नारों से पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया. कलश यात्रा की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई. इसके बाद कन्याएं बाबा पीठ पोखर से पवित्र जल भरकर पारंपरिक वेशभूषा में अनुशासित पंक्तियों के साथ गांव के प्रमुख मार्गों से होती हुई. मंदिर परिसर तक पहुंची. रास्ते भर ढोल-नगाड़ों की गूंज और भक्तिमय गीतों ने वातावरण को और भी आध्यात्मिक बना दिया. इस दौरान गांव की महिलाएं, पुरुष, बुजुर्ग और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए. कई स्थानों पर ग्रामीणों द्वारा पुष्प वर्षा कर कलश यात्रियों का स्वागत किया गया. यात्रा ने न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत किया, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं का भी सुंदर प्रदर्शन किया. आयोजन समिति के सदस्य प्रभात झा, काली चरण झा, कुणाल झा, मो कमलउद्दीन, प्रमोद मंडल, विजय पाठक, संजय ठाकुर आदि ने बताया कि दुर्गा माता मंदिर की स्थापना के अवसर पर आने वाले दिनों में विशेष पूजा, हवन, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >